स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 प्रशंसा चिह्न(रजत) से सम्मानित हुए थानाध्यक्ष लालगंज

(तौसीफ अहमद)। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोनल कार्यालय वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी “पीयूष मोर्डिया” द्वारा थानाध्यक्ष लालगंज-संजय कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, “प्रशान्त कुमार” के द्वारा पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रदत्त पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न(रजत) को बांयी जेब के ऊपर लगाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को पूर्ण निष्ठा व मनोयोग से सम्पादित करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

ये भी पढ़िए