कॉलेज के एक छात्र को विद्यालय के छुट्टी के बाद छात्रों ने ग्रुप बनाकर पीटा

(अशोक कुमार सिंह)सोनभद्र : करकी माइनर स्थित एक इंटर कॉलेज के एक छात्र को शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद मुख्य मार्ग पर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका सर फट गया, लहू लुहान होने के बाद भी कोई मदद करने नहीं पहुंचा। जब उस बच्चे के घर सूचना पहुंची तब उसके परिजन भागते हुए आए और करमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया,और करमा थाना पर लिखित नामजद तहरीर दी गई।छात्र के भाई विकास ने बताया कि अभी भी हमला करने वाले छात्रों और उनके साथियों द्वारा धमकी दी जा रही है।उसने एक शिक्षक की भी भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हीं के सह पर ऐसा किया गया है। मेरा भाई जब मार खा रहा था तो उक्त शिक्षक वहां उपस्थित रहे,परन्तु धीरे से वहां से भाग निकले। जब उसने इसकी शिकायत प्रबंधक और प्रिंसिपल से किया तो उन लोगों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला स्कूल से बाहर का है।क्षेत्रीय जनों ने बताया कि पहले 112 नंबर यही खड़ी होती थी तो घटना नहीं होती थी, अब 112 नंबर 200 मीटर आगे खड़ी रहती है। जब कि कसया रोड के गेट पर दो इंटर कॉलेज के बच्चे, व डिग्री कॉलेज के साथ आई टी आई, डी फार्मा, बीटीसी के बच्चों की 1.30 से 3.00 बजे तक काफी भीड़ होती है।तमाम शोहदे बाइक से चक्रमण करते हैं,और आपस में लड़कियों को फब्तियां सुनाते हैं।पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। इस विवाद को भी कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने के फिराक मे जुटे हुए हैं। ऐसी स्थिति में त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है।

ये भी पढ़िए