
सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में सेवा सदन मोड़ डाला के पास से थाना चोपन पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 शंकर राजभर, निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी।

