गुरु पूर्णिमा पर परशुराम लक्ष्मण संवाद की बड़ी ही मनमोहक कथा सुनाई गई

(अनिल कुमार) चुनार। नगर में गुरु पुर्णिया महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित राम कथा एवं राम दरबार पंच मुखी हनुमान जी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के पांचवे दिवस पर कथा व्यास वेंकटेश्वर महाराज द्वारा भगवान राम के विवाह और धनुष भंग के समय परशुराम लक्ष्मण संवाद की बड़ी ही मनमोहक कथा सुनाई गई जिसमें व्यास जी ने बताया कि भगवान परशुराम जी को विश्वास ही नहीं हो रहा था की रामावतार हो गया है परन्तु जब भगवान परशुराम जी के धनुष की प्रत्यंचा श्री राम जी द्वारा चढ़ाई गई तब परशुराम जी का संदेह दूर हुआ उक्त मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ,चन्द्रहाश गुप्ता,आशाराम सोनकर, सदानंद बिंद, श्यामाचरण यादव , पारस यादव, राजेश गुप्ता, दीपचंद सोनकर, जलकल अभियंता सौरभ सिंह , विकाश पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए