सोनभद्र: ऑक्सीजन प्लांट से कॉपर पाइप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए सात पाइप

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): जिला पुलिस ने लोढ़ी स्थित अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कॉपर की 7 पाइपें बरामद की हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को यह सफलता मिली। मिली जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक उमाशंकर यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर दीपनगर निवासी मोनू सोनी (22 वर्ष) को ऑक्सीजन प्लांट के पास से दबोच लिया गया।


बरामदगी और कार्रवाई:


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 1.485 किलोग्राम वजन की कॉपर पाइप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ऑक्सीजन प्लांट से पाइप काटकर उन्हें बोरियों में छिपा दिया था ताकि कबाड़ी को बेचकर

मुनाफा कमा सके।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस सफलता में चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव के साथ मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार और अवधेश प्रजापति की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़िए