मिशन शक्ति 5.0 के तहत म्योरपुर पुलिस की कार्रवाई, तीन शोहदे गिरफ्तार

म्योरपुर,(अजीत कुमार)।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शोहदों को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में की गई।एण्टी रोमियो टीम द्वारा कस्बा म्योरपुर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ युवक महिलाओं और छात्राओं को देखकर अभद्र हरकतें व अश्लील गाने गाते हुए पाए गए, जिससे वहां उपस्थित महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी डडिहरा, सुन्दर कुमार (20 वर्ष), एवं गोपाल गोड़ (22 वर्ष), दोनों निवासी परनी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0-135/2025 व 136/2025 धारा 296 BNS के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें धारा 170, 126, 135 BNSS के अंतर्गत न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार, हे0का0 अजय कुमार यादव व का0 संदीप पाल शामिल रहे।

ये भी पढ़िए