बालू माफियाओं के आगे प्रशासन बेबस? – आशु का बड़ा सवाल

बालू माफियाओं के मन बढ़ई से हो रही घटनाओं पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन क्यों है मौन


आखिर कब तक जनपद के आम जनमानस के साथ होती रहेगी नाइंसाफी


सोनभद्र : सोन नदी में हुए हास्य को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि आखिर ऐसा कौन सा कारण है कि खुलेआम हो रहा है अवैध खनन पर जनप्रतिनिधि /प्रशासन मौन है खनन विभाग इस पर संज्ञान आखिर क्यों नहीं ले रहा जहां एक और बड़ी-बड़ी मशीन लगाकर नदी के बीच से बालू निकाला जा रहा है जहां जलीय जंतुओं का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है वहीं वन विभाग के अधिकारी भी इस पर मौन क्यों है,बालू माफिया खुलेआम यहां पर मनमानी कर रहे हैं और यहां की जनता के साथ नाइंसाफी हो रही है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है आखिर क्यों नहीं अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है आए दिन बिना परमिट की गाड़ियां ओवरलोड गाड़ियां मनमाने रूप से चल रही है इसका जिम्मेदार कौन है इसका जवाब जनप्रतिनिधि एवं मौजूदा सरकार के लोगों को देना पड़ेगा! जहां परिवार के बच्चों का सवाल है उसमें यह देखना जरूरी है कि खनन प्रक्रिया में जो मानक है की नदी की धारा को सही करने के लिए खनन का कार्य हो रहा है कि गड्ढा करने के लिए खनन का किया जा रहा है कहीं नदी के बहाव को रोककर तो कहीं पोकलैंड/ जेसीबी लगाकर बालू का खुलेआम अवैध खनन माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है और उस पर जनप्रतिनिधि मौन है तो यह कहीं सवालिया निशान उठता है । हम इसके उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाते हैं और यह जिला प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि खनन इस जिले में आए दिन केंद्र बना हुआ रहता है उसकी न्यायिक जांच करते हुए इसमें लिफ्ट समस्त बालू व्यवसाईयों माफिया के ऊपर कार्यवाही होना सुनिश्चित की जाए जो लोग इसमें जिम्मेदार हैं जो गलत तरीके से प्रकृति एवं लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, मनमाना कर रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही खनन अधिकारि एवं में परिवहन अधिकारी से बात भी किया जाएगी।

ये भी पढ़िए