दारू की बोतलों का लगा अंबेडकर मूर्ति के पास अम्बार ग्रामीणों में आक्रोश
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकर नगर:- मामला कटेहरी ब्लॉक के ग्राम सभा चक्कोडार मिझोड़ा का है जहां पर बने अंबेडकर पार्क के अंदर बनी अंबेडकर जी की मूर्ति के पास कूड़े के ढेर का अम्बार लग चुका है जिसमें दारू की बोतले ही बोतले नजर आ रही है ग्रामीणों के अंदर इसको देखने के बाद आक्रोश उत्पन्न हो रहा है आप सभी को बता दें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव में रोजगार सेवक के द्वारा नाली बनाई गई थी उस नाली को पूरा ना करके अधूरे पर छोड़ दिया गया जबकि उसे दूसरी नाली में मिला देना था ज्यादा बरसात होने के कारण नाली में पानी भरने के बाद कहीं निकासी नहीं हुई तो ग्राम सभा के प्रधान रईस ने जबरन अंबेडकर पार्क में पानी खुलवा दिया ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध भी किया गया परंतु प्रधान एवं उनके साथियों द्वारा जबरन अंबेडकर मूर्ति की तरफ अंबेडकर पार्क में पानी खोल दिया गया और जितनी भी आसपास में गंदगी थी उसको भी वहीं पर कर दिया गया क्या इस प्रकार प्रधान का करना सही है उनको अपने ग्राम सभा में साफ सफाई रखनी चाहिए या गंदगी का अम्बार लगा देना चाहिए जिस प्रकार तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है क्या इस गंदगी से और फैल रही बीमारियों से ग्रामवासी अपने आप को और अपने परिवार को बचा पाएंगे क्या जहां भी स्वच्छता अभियान चल रहे हैं वह बेकार है जिस प्रकार जनपद के उच्चअधिकारी सफाई अभियान पर जोर देते हैं क्या इसी प्रकार प्रधान उनकी मनसा पर पलीता लगाते रहेगे देखना यह है कि इसके बाद जनपद के उच्च अधिकारी प्रधान के लिए क्या रविया अपनाते हैं| या इसी प्रकार स्वच्छ भारत अभियान पर पलीता लगवाते रहेंगे|

