(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : तहसील में खाद बीज कीटनाशक विक्रेताओं में एक जुटता दिखने को मिला आज पूरे तहसील के दुकानदार अपना अपना प्रतिष्ठान बंद कर तहसील दुद्धी में सामूहिक रूप से एस डी एम निखिल यादव दुद्धी को श्रीमान कृषि निदेशक कृषि मंत्रालय भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार निम्न मांग को लेकर सौपा ज्ञापन दुद्धी क्षेत्र के सभी व्यापारी सोनभद्र बीज व्यापारी सेवा समिति के निर्देश पर अपना मांग जैसे
एक से अधिक जनपदों में कारोबार करने पर प्रदेश में निदेशालय स्तर से और असंवैधानिक तरीके से लाइसेंस लेने की बाध्यता समाप्त हो,
जमाव मानक से कम आने पर और असंवैधानिक लाइसेंस रद्द व निरस्त न कर नियमानुसार कार्रवाई हो,
खाद की डिलीवरी विक्रेताओं के दुकान तक पहुंचता हो ,
सील बंद बोरी/कंटेनर से नमूना लेने के उपरांत अमानक होने पर विक्रेता की जिम्मेदारी न होकर नियमा अनुसार पैकिंग करता की जिम्मेदारी हो ,
साथी वआई.पी.एम .एस. पोर्टल के उपकरण खरीद के लिए अनुदान मिले व निचली स्तर पर लागू न किया जाए ,
प्रस्तावित सीड बिल 2025 का सरलीकरण हो ,
लाइसेंस निलंबन होने पर 21 दिन में स्वत बहाल हो ,
प्रिंसिपल सर्टिफिकेट हर साल जोड़ने के अनिवार्यता को समाप्त किया जाए ,
किसानों की झूठी शिकायतों पर जांच कमेटी बनाकर जांच की जाए यह सभी मांग सरकार से एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन आवाहन पूरे प्रदेश में और जिले के संगठन के तत्वाधान में सभी तहसीलों में दिया जा रहा है जो दुद्धी तहसील में भी एकजुट होकर व्यापारी जसवंत सिंह मौर्य, ,राम कुमार मौर्य, विश्वजीत मौर्य ,अनूप कुमार मौर्य, राकेश कुमार मौर्य ,उमेश कुमार कुशवाहा,अरविंद कुमार हवाई, सुनील कुमार , सरवन कुमार जयसवाल ,कालिका प्रसाद मौर्य , संजय कुमार कुशवाहा, अंकेश कुमार, विजय कुशवाहा, रघुराज मेहता, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि सैकड़ो दुकानदार उपस्थित रहे

