एएसपी कालू सिंह ने बताया-क्या करें और क्या नहीं
तेज डीजे व अश्लील गाना बजाने वाले हो जाएं अलर्ट
सोनभद्र : अनपरा में आज एएसपी कालू सिंह और पिपरी क्षेत्राअधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में अनपरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अनपरा नगर क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों से होली का पर्व और पवित्र माह रमजान को आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।
इस मौके पर एएसपी कालू सिंह द्वारा पीस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्तियों से आने वाले विभिन्न त्योहारों को सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने मीटिंग में मौजूद समस्त गणमान्य व्यक्तियों से अपने आस-पास होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने तथा उसके बारे में पुलिस को सूचित करने की बात कहीं।

साथ ही सभी त्योंहार पुराने परम्परागत तरीके से ही मनाये जायें, किसी भी तरह के ग़ैर पारंपरिक जुलूस ना निकाले शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरुप ही ध्वनि विस्तारक यन्त्र लाउडस्पीकर का प्रयोग करे। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि त्यौहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इससे समाज में सद्भाव और शांति कायम रहती है। वहीं अनपरा थाना में सीओ अमित कुमार ने कहा कि अनपरा नगर क्षेत्र पहले से ही आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है । पूर्व की भांति आने वाले त्योहारों को भी हम सभी मिलजुल कर एवं शांतिपूर्वक मनाएंगे। उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से सौहार्द्य पुर्ण माहौल होली एवं रमजान त्यौहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने सभी से त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया।

