सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व फरार चल रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज शराब पीकर आपस में आमदा फौजदारी होने पर तीन शान्ति भंग कर रहे अराजक तत्वों को व एक वारण्टी अभियुक्त उन्नीलाल उर्फ भुवर पुत्र कैलाश निवासी यूपीएस कॉलोनी थाना अनपरा मूल पता नई बाजार रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

