अनपरा थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा ने सड़क पर पड़े घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल तो परिजनों ने जताया आभार

अनपरा : अनपरा थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा का एक बार फिर मानवीय चेहरा सामने आया है. बुधवार की दोपहर उन्होंने सड़क पर मोटरसाइकिल सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग घायल पड़े को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाया, जिससे गंभीर घायल बुजुर्ग की जान बच गई.

बता दें कि अनपरा थानाध्यक्ष बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पेट्रोलिंग पर निकले थे. इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए वह वन विभाग के बैरियर के पास पहुंचे। सामने भीड़ दिखाई दी. उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंच गए. वहां देखा कि अपनी ही मोटरसाइकिल से वन विभाग के बैरियर के पास सतीश प्रसाद गुप्ता उम्र 62 वर्ष ब्रेक लगाकर गिर गए थे। और लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। और जमा भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी थी.

इसके बाद उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को लेकर संयुक्त चिकित्सालय डीबुलगंज पहुंचे. वहां रुककर उन्होंने खुद अपने सामने बुजुर्ग का इलाज शुरू करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंच जाने से बुजुर्ग की हालत ठीक है. खून लगातार बह रहा था, आने में देरी होती तो युवक को जान का भी खतरा था. वहीं इस दौरान अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग सतीश प्रसाद गुप्ता की जान बचाने के लिए थानाध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़िए