16 फरवरी को यूपी के चंदौली में भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर राहुल गाँधी का आगमन

सोनभद्र : 16 फरवरी को यूपी के चंदौली में भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर राहुल गाँधी का आगमन हो रहा हैं, उक्त बाते कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने जिला कॉंग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया!
कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की राहुल गाँधी 14 जनवरी से मणिपुर से भारत जोड़ों न्याय यात्रा की शुरूवात कर, नागालैंड, असम, बिहार, झारखंड,बंगाल छत्तीसगढ़ के बाद यूपी के चंदौली मे प्रवेश कर रही है, इसको लेकर जनपद सोनभद्र मे कॉंग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित है, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड द्वारा समस्त ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौपी गई है ,हर न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत से कार्यकर्ताओं के साथ ही किसानो, युवाओं महिलाओं, मजदूरों को भी इस यात्रा मे शामिल कराने की प्रयास किया जा रहा है,
श्री मिश्रा कहा की राहुल गाँधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा मे सोनभद्र से 5000 कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शामिल होंगे, इसको लेकर तैयारी पूरा कर ली गई है.
उन्होंने बताया की राहुल गाँधी इस यात्रा के जरिये किसानो पर हो रहे अन्याय, युवाओं पर हो रहे अन्याय और महिलाओं पर बढ़ते अन्याय, और देश मे बढ़ती भयंकर महंगाई को लेकर संघर्ष कर रहे है!
पत्रकार वार्ता मे शहर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष विमल कुमार चौबे मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए