(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित गुरुद्वारा के समीप शिव मंदिर परिसर में जय श्री राम अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई।इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आशीष अग्रहरी को अध्यक्ष, राजन सिंह को उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश गुप्ता व विरेन्द्र सोनी को महामंत्री चुना गया।साथ ही सोनाबच्चा अग्रहरि, दीपक सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल, गणेश जायसवाल, कन्हैया लाल केसरी, अमरकेश सिंह, पवन अग्रहरि को संरक्षक बनाया गया।

जय श्री राम अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशीष अग्रहरी उर्फ बिट्टू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।वर्षों से म्योरपुर के इस अखाड़ा परिसर में युवाओं को अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र चलाने का अभ्यास कराया जाता आ रहा है। म्योरपुर क्षेत्र के समस्त सनातनियों से मेरा आग्रह है कि रामनवमी में सभी अखाड़े में भाग अवश्य लें और जिन्हें भी अस्त्र-शस्त्र चलाने का अभ्यास करना है वह प्रत्येक शाम हमारे अखाड़े में आकर शस्त्र चलाने का अभ्यास कर सकते हैं।बैठक में बसंत लाल पासवान,गगन जी, सुजीत अग्रहरि, अमित रावत ,आलोक अग्रहरि,शशांक अग्रहरि,बिहारी गुप्ता, जितेंद्र अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता अनुराग अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

