सरकार की विभिन्न कार्यक्रमों पर परिचर्चा
(राहुल गुप्ता)चुनार,मिर्जापुर।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार विद्यालय परिसर में 900 बालिकाओं के साथ जागरूकता बैठक किया गया।जिसमें एचपीयू प्रभारी रामपाल मिश्रा चाइल्ड लाइन से सिद्धनाथ आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था से प्रोग्राम मैनेजर दिव्य प्रकाश शुक्ला फील्ड कोऑर्डिनेटर रतन कुमार मिश्रा प्रधानाचार्या रश्मि सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे। सर्वप्रथम रतन कुमार मिश्रा फील्ड कोऑर्डिनेटर के द्वारा कार्यक्रम का शुरूआत किया गया सभी बालिकाओं को अपना तथा अपने संस्था का परिचय उद्देश्य भूमिका इत्यादि विषयों पर जानकारी देते हुए आरंभ किया गया जिसमें एंटी रोमियो मिशन शक्ति मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना स्कॉलरशिप इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक बालिकाओं को जानकारी दिया गया उसके बाद HTU प्रभारी रामपाल मिश्रा के द्वारा विभिन्न प्रकार के टोल फ्री नंबर चाइल्डलाइन महिला हेल्पलाइन पुलिस हेल्पलाइन फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया गया की किन-किन परिस्थितियों में बच्चे इन टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।इस विषय पर बालिकाओं की सामाजिक विकसित की गई उसके बाद सभी बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के टोल फ्री नंबर का पंपलेट वितरण किया गया।

