सोनभद्र : मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संचारी अभियान संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी, ने संचारी अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर विभिन्न संचारी बीमारियों जैसे- मलेरिया, डेंगू, टी०बी० इत्यादि० की रोकथाम का प्रयास करने के साथ ही जनमानस में इन बीमारियों के सापेक्ष जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि अभियान में जनपद की समस्त आशायें एवं आंगनबाड़ी मिलकर घर-घर जायेंगी एवं नागरिकों को विभिन्न संचारी बीमारियो के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम संबंधित उपाय बतायेंगी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय कर दी गयी है जिसके अंतर्गत पंचायत राज विभाग के द्वारा एंटीलार्वल छिड़काव, फॉगिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाब की सफाई, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि करना है। नगर विकास विभाग के द्वारा उपरोक्त समस्त दायित्व का निर्वहन नगरीय क्षेत्र में करना है। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे शौच के पश्चात एवं भोजन के पूर्व हाथ धोना, साफ-सफाई, एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं धूप से बचने इत्यादि का प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के मध्य चूहा, छछूंदर इत्यादि रेप्टाइल्स से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने एवं पशु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताये जायेंगे।


