सोनभद्र : अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र महुआ दोहर पुलिया के पास से दो पिकप वाहन संख्या UP64 BT 5325 व UP67 BT 7143 से ले जा रहे 06-06 राशि गोवंश को बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर में थाना बभनी पर पिकप स्वामियों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 51/2025 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पशु तस्करी करने वाले फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं।

