अरुण पांडेय
कानपुर में आयोजित 35 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग
बभनी। कानपुर में आयोजित 35 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बभनी की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक व रजत पदक को अपने विकास खंड के नाम किया कानपुर के स्व.रतनलाल शर्मा स्मारक क्रीड़ा स्थल स्टेडियम में 35 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में बभनी की छात्रा अनीता ने 40 से 45 किलोग्राम वर्ग में सोनभद्र की ओर से खेलते हुए रजत पदक विजेता बनीं वहीं शिक्षा क्षेत्र बभनी के सालेनांग की छात्रा ममता ने 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनीता ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चरण में पहुंचने के लिए चरण में प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में सहारनपुर के खिलाफ खेलते हुए रजत पदक विजेता बनी। अनीता जनपद के सुदूर अंचल में निवास करने वाली दोनों विजेता शिक्षा क्षेत्र बभनी की ही छात्रा हैं। इन छात्राओं के कोच प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अनीता कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर अपने जिला और अपने ब्लाक का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य शशि शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कोच रहे प्रवीण कुमार सिंह हमारे विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं जो खेलकूद में बच्चों का इतना हौसला बढ़ाते रहते हैं कि विद्यालय से भाग लेने वाला हर बच्चा खेल को जीतकर वापस आने का लक्ष्य साधने में लगा होता है।
खंड शिक्षा अधिकारी
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सालेनांग की छात्रा ममता कक्षा पांच की छात्रा 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 40-45 किलोग्राम वर्ग में बभनी कक्षा आठ की छात्रा अनीता ने रजत पदक विजेता बनी जो शिक्षकों व बच्चों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है जो आज जनपद के सुदूर अंचल में निवास करने वाली बालिकाएं अपने जिला शिक्षा क्षेत्र व समाज का नाम रोशन कर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

