अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला दरिंदा गिरफ्तार

सोनभद्र।जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी ही 13 वर्षीय भतीजी के साथ घिनौना कृत्य किया था।मामले का संक्षिप्त विवरण पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उसके चचेरे भाई ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अवैध रूप से पीड़िता का गर्भपात (Abortion) भी कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तत्काल दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

सटीक रणनीति और गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस टीम की हो रही प्रशंसा


इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनपरा पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम: थानाप्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा, का0 अजीत यादव शामिल रहे। “अपराधियों के खिलाफ हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अनपरा पुलिस प्रशासन निष्कर्ष: अनपरा पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी, चाहे वह कितना भी रसूखदार या करीबी क्यों न हो, पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता।

ये भी पढ़िए