अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 साल पुराने मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सोनभद्र (अनपरा): पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और जालसाजी के पुराने मामले में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


क्या है पूरा मामला?


जानकारी के अनुसार, थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0न0- 1770/2007 (राज्य बनाम रिवल यादव आदि), जो कि धारा 406, 467, 471 और 120बी के तहत दर्ज था, में लंबे समय से दो अभियुक्त फरार चल रहे थे।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण


दयाशंकर पुत्र गंभीर, निवासी औड़ी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, कालिका प्रसाद खरवार पुत्र कन्हई खरवार, उम्र करीब 75 वर्ष, निवासी खजुरी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, थाना अनपरा पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़िए