ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट घड़ी बरामद

ओबरा (सोनभद्र)। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई स्मार्ट वॉच बरामद की है।

डिग्री कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 05:45 बजे डिग्री कॉलेज के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश उर्फ छोटू हरिजन (20 वर्ष), निवासी डिग्री कॉलेज के सामने, ओबरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के पास से चोरी की 01 ब्लैक स्मार्ट घड़ी बरामद की गई है। पकड़ा गया अभियुक्त थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 की विभिन्न धाराओं (331(4), 305(क), 317(2) BNS) के तहत वांछित था।
पुलिस टीम की तत्परता इस गिरफ्तारी में कस्बा चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह और मुख्य आरक्षी संतोष पटेल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

ये भी पढ़िए