सोनभद्र: ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ओबरा सोनभद्र : जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) से जुड़े एक गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अभिषेक वर्मा के कड़े निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी (CO) ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

शारदा मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी

ओबरा पुलिस टीम ने शुक्रवार 15 मई) को मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त पवन कन्नौजिया उम्र लगभग 20 वर्ष, पुत्र केवल कन्नौजिया, निवासी कोठा टोला डाला (थाना चोपन, सोनभद्र) को ओबरा क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना ओबरा में मु0अ0सं0 88/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2)M, 324(2) और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट जैसी अत्यंत गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक, थाना ओबरा, श्री राम सिंह यादव उप-निरीक्षक, थाना ओबरा, कास्टेबल प्रवीण कुमार राय, रिजर्व आरक्षी विमल कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़िए