सोनभद्र में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, अवैध कागजी कारोबार के खेल में आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां बिना किसी कारोबार के कागजों पर पूरा खेल खड़ा कर सरकारी सिस्टम को गुमराह किया जा रहा था। पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा था, जिसका अब पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसआईटी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।थाना राबर्ट्सगंज में दर्ज मामले के आधार पर वांछित आरोपी आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया है, जो डाला बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्म के नाम पर बिना किसी वास्तविक लेन-देन के कागजों में ही पूरा कारोबार दिखाया।जब टीम ने गहराई से जांच की तो न तो किसी तरह के वैध दस्तावेज मिले और न ही किसी वास्तविक गतिविधि का प्रमाण सामने आया।तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद SIT टीम ने आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया और उसे वैष्णो देवी माता मंदिर डाला के सामने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेजों से भरी एक फाइल, एक मारुति XL6 कार और करीब 26 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़िए