ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

(अजीत कुमार)

म्योरपुर-सोनभद्रस्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के बिसघरवा टोला के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार की रात एक तेज रात रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया।हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।बताया गया कि नधीरा गांव निवासी युवक अंकित चौबे (21 वर्ष) पुत्र रामजी चौबे ,नन्हकू (17 वर्ष) पुत्र श्रीहरिकिशून,विनोद कुमार (18 वर्ष) पुत्र जयकुमार शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे एक बाइक पर सवार होकर काचन गांव में आयोजित विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। जैसे ही वे सब किरबिल के बिसघरवा टोले के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने अंकित चौबे को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं शेष दो घायलों का अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया। वहीं मेमो के माध्यम से सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।उधर हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

ये भी पढ़िए