(अनिल कुमार)चुनार। राजकीय बालिका इण्टर कालेज में निष्प्रयोज्य जर्जर भवन की नीलामी में अनियमितता बरतने के संदर्भ में भाजपा सभासदों ने बुद्धवार को उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को मांग पत्र सौपा। और कहा कि निलामी के लिए समाचार पत्र माध्यम से जारी विज्ञापन 28 जून 2025 के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें न्यूनतम मूल्य तीन लाख दो हजार रुपये तय थी। नियत राशि से मात्र दो सौ छब्बीस रुपये बढाकर निलामी स्विकृत कर दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के कृत्य से प्रतित होता है कि ठेकेदार व अधिकारियों की मिली भगत से मात्र दो सौ छब्बीस रुपये बढाकर निलामी स्विकृत की गई। सभासद विकास कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बतौर स्थानीय प्रतिनिधि उक्त निलामी में शामिल हुआ लेकिन ठेकेदारो द्वारा नीलामी की बोली लगाने के वक्त जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कहा गया कि इस नीलामी में आप उपस्थित नहीं रह सकते कहते हुए बाहर कर दिया गया। सभासदों ने जिलाधिकारी से उपरोक्त मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का मांग किया है। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रहाश गुप्ता, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह एड0, निवर्तमान महामंत्री अभिलाष राय, अखिलेश मिश्रा, अजय शेखर पाण्डेय, संजय कुमार सोनकर, पंकज कुमार, सरोज कुमार, रामबृक्ष पाल, आरती कुमारी सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

