मीरजापुर।शिक्षक दिवस पर नैपुरवा अर्जुनपुर में अमेजिंग पावर ऑफ एजुकेशन डेवलपमेंट एंड हेल्प फाउंडेशन द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शिरकत की।इस समारोह में उन शिक्षको को सम्मानित किया गया जो अत्यंत ही गरीब वर्ग से आने वाले बच्चो को निशुल्क पढ़ाते है।भाजपा नेता ने इस मौके पर कहा की आज का दिन डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति,द्वितीय राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद एवं आस्थावान हिंदू विचारक तथा प्रखर राष्ट्रवादी थे।शिक्षा के क्षेत्र में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के उत्कृष्ट योगदान के कारण प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं पौराणिक इतिहास का गहन अध्ययन कर वैश्विक पटल में हिंदु दर्शन का प्रसार किया था।गरीब परिवार से आने वाले बच्चे जिनके माता पिता कूड़ा बीनने आदि का कार्य करते है,ऐसे बच्चो को शिक्षा देने वाले शिक्षको को सम्मानित किया गया है। शिक्षक का स्थान जीवन में महत्वपूर्ण होता है,उनके मार्गदर्शन से कई बच्चे अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर जीवन में आगे बढ़ते है।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अंश पाल,सचिव संतोष जायसवाल,धीरेंद्र श्रीवास्तव,प्रीतम केसरवानी,सुनील मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

