करमा, सोनभद्र -(अशोक कुमार सिंह)कर्मा क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई ग्राम खैरपूर में जरूरतमंद लोगों को भाजपा नेता काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ने किया मच्छरदानी का वितरण गर्मी को देखते हुए गाव देहात में मच्छरों की वजह से तमाम प्रकार की बीमारियां फैल रही है जैसे मलेरिया, टायफाइट , डेंगू ऐसे ही बहुत सी गंभीर बीमारियाँ फैल रही है

आम जन मानस ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित ना हों ऐसी विचार धारा रखते हुए भाजपा नेता ने जरूरत मंद लोगो में आज मच्छरदानी का वितरण किया मौके पर साथ में जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र कोल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भरकवाह रमेश सिंह चौहान, समाजसेवी राजन सिंह,मुन्ना पटेल आदि उपस्थित रहे।

