शशि चौबे (सोनभद्र) डाला 18वीं लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद एनडीए सहयोगी दलो के साथ भाजपा के सरकार बनाने के दावे के बाद नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री के पद पर लगातार तिसरी बार शपथ लिया गया जिसके बाद डाला नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओ ने डाला शहिद स्थल के पास मिठाई बाटकर एक दुसरे को बधाई दिया गया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारतीय गणराज्य के 18वी लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्नता के बाद जहां किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिली वहीं एनडीए गठबंधन दलों ने मिलकर भाजपा के नरेंद्र मोदी को अपने संसदीय दल का नेता चुनते हुए आज प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बना दिया बतादे कि भारतीय इतिहास में लगातार तीसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है एनडीए घटक दलों की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है जगह-जगह लोग एक दूसरे को बधाइयां देते रहे वही डाल नगर पंचायत के शहीद स्थल पर भाजपा नेता संतोष कुमार उर्फ बबलू के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ अपने संबोधन ने संतोष कुमार ने बताया कि इस लोकसभा के चुनाव का परिणाम भाजपा को जनता ने तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है और भाजपा के साथ एनडीए दलों के लोग मिलकर सरकार को भली-भांति देश के विकास में संचालित करेंगे देश विकास के पद पर लगातार अग्रसर है इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में गुड्डू पटेल, राजू शुक्ला, रिशु जायसवाल, मनीष तिवारी ,संदीप सिंह,अमीत शर्मा, मनोज शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, संतोष त्रिपाठी सुदर्शन मिश्रा आदि आसपास के सभी भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाइयां देने पहुंचे हुए थे।

