(ऋषभ सिंह)सोनभद्र : के प्रथम आगमन पर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता पंकज चौधरी के बुधवार को पहली सोनभद्र दौरे पर आए थे। नगर मुख्यालय में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। स्वर्ण जयंती चौक पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में माल्यापर्ण के साथ बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई, वही अशोक मिश्रा द्वारा पंकज चौधरी को गदा भेंट किया गया, इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।

प्रदेश अध्यक्ष जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर वह सबसे पहले नगर के प्राचीन शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां शीतला का पूजन-अर्चन कर प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने वृक्षारोपण सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके दौरे को देखते हुए सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

