ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

मीरजापुर : के ग्राम- ददरा विकासखंड- राजगढ़ विधानसभा- मड़िहान जिला-मीरजापुर मे नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण के कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया,और नवनिर्मित बिल्डिंग को गांव को सौंपा। उसके पश्चात प्रमुख जी ने गर्भवती धात्री महिला की गोदभराई एवं छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर प्रमुख जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से हर गांव मे आंगनबाड़ी केंद्र बनवाए जा रहे है। जिससे छ: वर्ष के नीचे के बच्चे की शिक्षा बाल वाटिका के माध्यम से बेहतर हो सके। और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को विटामिन युक्त पोषाहार प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा जी एवं सीडीपीओ श्रीमति मीना गुप्ता एवं प्रदेश सचिव अपना दल एस राजेंद्र प्रसाद सिंह जी बीओपीआरडी अभय सिंह जी, एडीओ समाज कल्याण राकेश कुमार जी , संजय सिंह जी, अनिल सिंह जी एवं समस्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ती, एवम् विद्यालय के समस्त अध्यापकगढ़ एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए