अरुण पांडेय –
बभनी। थाना क्षेत्र के नधीरा गांव में एक अधेड़ महिला का शव उसके घर के अंदर बड़ेर पर फांसी के फंदे से लटकता मिला घटना के समय मृतिका की बहू दूसरे कमरे में सो रही थी जब बहू ने दूसरे कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आवाज देने लगी दरवाजा न खुलने पर आस-पास के लोगों को बुलाया जब दरवाजा तोड़कर देखा तो मृतिका मालती देवी पत्नि शिव शंकर उम्र करीब 55 साल का शव बड़ेर पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। लोगों ने मामले की सूचना बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेंज दिया।

