(तौसीफ अहमद)मीरजापुर में 25 जुलाई 2024 को सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब जनपद मीरजापुर के पुलिस लाइन में कार्यरत मुख्य आरक्षित इंदल कुमार पुत्र श्री राम निवासी कसनही थाना सिकरारा जिला जौनपुर जो कि अपने बैरेक में सुबह उठने के बाद अपने बेड के नीचे झाड़ू लगा रहे थे के तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और अन्य साथी जब तक उनको हॉस्पिटल लेकर गए तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी डॉक्टर के द्वारा उनको मृतक घोषित कर दिया गया। इसकी खबर सुनते ही मीरजापुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई इसकी सूचना जब जनपद के आला

अधिकारियों को हुई तो उनके द्वारा तत्काल पुलिस लाइन पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई वह परिजनों को भी उसकी सूचना दी गई जिस पर परिजन पुलिस लाइन पहुंचे ही उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया वहीं एसपी मीरजापुर अभिनंदन के द्वारा पुलिस लाइन में मृतक मुख्य आरक्षी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई वह श्रद्धा सुमन के फूल अर्पित किए गए, तो वहीं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के द्वारा बताया गया कि मृतक मुख्य आरक्षी के परिवार वालों को मीरजापुर पुलिस व युपी पुलिस के द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी पुलिस परिवार हमेशा मुख्य आरक्षी के परिजन के साथ खड़ा रहेगा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगढ़ मौजूद रहे।


