सोनभद्र : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ० प्र० सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित की जा रही है जिसमे अधिकतम 10.00 लाख तक का ऋण स्थानीय बैंको के माध्यम से दिये जाने का प्राविधान है। योजनार्न्तगत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु खादी ग्रामोद्योग विभाग सोनभद्र को 10 इकाई का लक्ष्य प्राप्त है। इस योजना मे आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियो को प्रोजेक्ट लागत का 5 एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियो को प्रोजेक्ट लागत का 10 धनराशि स्वयं वहन करना होगा। उक्त योजना के अन्तर्गत वितरित पूँजीगत ऋण पर सामान्य वर्ग के पुरुष उद्यमी द्वारा 4ः ब्याज स्वयं वहन करना पङता है। शेष ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जायेगा, तथा आरक्षित वर्ग के उद्यमियो को वितरित ऋण पूँजीगत पर सम्पूर्ण ब्याज विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। योजनार्न्तगत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार इच्छुक नवयुवक/नवयुवतियों विभिन्न प्रकार की उद्योगो की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के वेबसाइड ूूूण्नचाअपइण्हवअण्पद पर अपना ऋण आवेदन पत्र आनलाईन कर सकते है। आनलाईन करने के उपरान्त उसकी हार्ड कापी मिशन अस्पताल के पास पिपरी रोड जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सोनभद्र को उपलब्ध कराना होगा। यदि आनलाईन मे कोई समस्या आती है तो जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सोनभद्र के सी० यू० जी० न० 9580503175/9451083252 पर सम्पर्क कर सकते है।

