मुख्यमंत्री योगी ने व्यापारी नेता लक्ष्मीकांत अग्रहरि की थपथपाई पीठ, भेजा प्रशंसा पत्र

चंदौली के व्यापारी नेता लक्ष्मीकांत अग्रहरि के मुरीद हुए सीएम योगी, प्रशंसा पत्र भेजकर थपथपाई पीठ

(मदन मोहन)चंदौली। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर व्यापारी हितों और प्रदेश के विकास में योगदान जारी रखने की जताई अपेक्षा जिलाध्यक्ष ने कहा- यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिले के हर व्यापारी का सम्मान है। चंदौली। व्यापारी हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्तकंठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर उनके सामाजिक एवं व्यापारी हितों से जुड़े प्रयासों को सराहा है और उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री का यह पत्र मिलने के बाद जिले के व्यापारी समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है।


डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में व्यापारी हित


विगत दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि को मुख्यमंत्री का यह प्रशंसा पत्र सौंपा। अपने पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि व्यापारी समाज देश और प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक विकास की रीढ़ है। व्यापारियों के हितों की रक्षा करना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मीकांत अग्रहरि से अपेक्षा जताई है कि वे भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ व्यापारी हितों के संरक्षण और उत्तर प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। इसके साथ ही सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की भी शुभकामनाएं दी हैं।


जिले के समस्त व्यापारियों को समर्पित किया सम्मान


मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी समाज पूरी तरह भयमुक्त वातावरण में अपना कारोबार कर रहा है।
उन्होंने कहा, “मैं व्यापारियों का एक सेवक मात्र हूं। मुख्यमंत्री की ओर से मिला यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि चंदौली जिले के समस्त व्यापारियों का है। मैं इस सम्मान को जिले के सभी व्यापारियों को समर्पित करता हूं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

ये भी पढ़िए