सोनभद्र : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात करीब 8:30 बजे, चोपन पुलिस टीम अवई फासिल्स पार्क तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
तलाशी में मिला माल
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास मौजूद सफेद झोले से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान शाहिद आलम (32 वर्ष), पुत्र मुन्ना टेलर, निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी के रूप में हुई है।
कानूनी कार्यवाही चोपन थाना पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे: इस गिरफ्तारी में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी गुरमा उ0नि0 अतुल कुमार पटेल और कांस्टेबल बृजेश कुमार कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

