सोनभद्र : जिले के कलेक्ट्रेट में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो आदिवाशियो के साथ जमकर प्रदर्शन किया । वही कांगेस कार्यकर्ताओ का कहना है कि ओबरा तहसील के जुगैल ग्रामपंचायत में सीलिंग की 250 बीघा जमीन का पट्टा बहु माफियाओ कर कर दिया गया जबकि उस जमीन पर पहले से आदिवासी काबिज है यह आदिवशियो का हक मारा जा रहा है जिसके लिए पहले भी प्रदर्शन किया गया था और निवर्तमान जिलाधिकारी ने पट्टे को कैंसिल करके आदिवशियो को आवंटित करने का आदेश दिया था लेकि अधिकारियों और भू माफियो के मिली भगत से ऐसे लोगो को जमीन का पट्टा किया गया है जो उस ग्रामपंचायत में रहते भी नही है । इसके साथ ही कांग्रेसियो ने यह भी अल्टीमेटम दिया कि ज्ञापन केवल जिलाधिकारी को ही दिया जाएगा और प्रदर्शन को तभी खत्म किया जाएगा जब जिलाधिकारी कोई ठोस आश्वासन देगे नही तो यह प्र्दशन अनशन में बदल जायेगा ।
कांग्रेसियों ने आज सैकड़ो आदिवासियों के साथ कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज से खास बात करते हुए बताया कि ओबरा तहसील क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत में सीलिंग की लगभग 250 बीघा जमीन जिसको भूमाफियाओं को पट्टा कर दिया गया और यह भूमाफिया इस ग्राम पंचायत में रहते भी नहीं है इसमें भू माफियाओं और जिला प्रशासन की मिली भगत है और जब तक इस बार आदिवासियों को न्याय नहीं मिलता तब तक यहां से नहीं हटेंगे और ज्ञापन भी केवल जिला अधिकारी को दिया जाएगा उन्हें पूरा मामला संज्ञान में लाने के साथ ही जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता प्रदर्शन को समाप्त नहीं किया जाएगा और अगर जिलाधिकारी के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो यह प्रदर्शन अनशन का रूप ले सकता है। जरूरत पड़ने पर प्रदेश और देश के शीर्ष नेता भी यहां पर आ सकते हैं।

