(दयासागर )गोरखपुर : जंगल कौड़िया क्षेत्र मे पेट्रोल- डीजल की किल्ल्त से ग्रामीण एव शहर के लोग काफ़ी परेशान हो रहे है। क्षेत्र मे तीन पेट्रोल पम्प ड्राई हो गया है। क्षेत्र मे पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है हिंदुस्तान पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार शाम तीन बजे पेट्रोल -डीजल खत्म हो गया।शनिवार तक आपूर्ति विभाग से कोई सुचना नहीं मिली। अरविन्द शाही ने बताया स्टोर से आपूर्ति मे समस्या आने के कारण पेट्रोल पम्प पूरी तरह ड्राई हो गया है। उपभोक्ता पम्प पर लगातार आ रहे है। पेट्रोल और डीजल नहीं होने के कारण ग्राहक को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानो का पपिंग सेट चलाने के लिए डीजल नहीं मिलने से खेतो का कार्य प्रभावित हो रहा है स्थानीय लोग जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग है

