
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर:-1090 का उद्देश्य महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना है उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी थानाध्यक्ष मालीपुर व महिला आरक्षी शिल्पी गौतम द्वारा जनपद अंबेडकरनगर में कर्तव्यरत रहते हुए महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।महिला सशक्तिकरण हेतु शिवांगी त्रिपाठी द्वारा जिस कर्तव्यनिष्ठा,तन्मयता एवं सेवाभाव का परिचय दिया गया है वह निश्चित रूप से सराहनीय है।पद्मजा चौहान अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया ।इस दौरान शिवांगी त्रिपाठी ने कहा अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर महिलाएं खामोश न रहें। चुप रहने के बजाय डट कर मुकाबला करें। अपनी पीड़ा पुलिस से साझा करें। शिवांगी त्रिपाठी ने कहा ने कहा कि महिलाएं संकोच न करें। बात बढ़े इससे पहले पुलिस की मदद लेकर उत्पीड़न करने वाले को सबक सिखाएं। थाने पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनकर प्रभावी कार्रवाई के बजाय महिला को ही संदिग्ध की नजर से देखा जाता है। ऐसे महिलाओं को पुलिस पर भरोसा कैसे होगा? पुलिस को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है।महिलाओं को अपने साथ होने वाले किसी तरह के अपराध का विरोध करना चाहिए। महिलाओं को समस्या है तो तुरंत ही 1090 की मदद ले सकती है। पद्मजा चौहान अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिया गया ।

