दुद्धी में अध्यापक, अधिवक्ता एवं व्यापारी वर्गों का संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न कराया गया

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र , दुद्धी सोनभद्र प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के परिसर में प्रधानाचार्य अनिल तिवारी केंद्राध्यक्ष के निर्देशन में अधिवक्ता ,अध्यापक व्यापारी वर्ग आदि लोगों की प्रवेशिका, माध्यमा, उत्तमा और प्रज्ञा वर्गों के संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई पूर्व छात्र, पूर्व छात्राएं, एवं विद्यालय के आचार्य/ आचार्या भी उपस्थित रहे। इस संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से लोगों में अपनी परंपरा एवं संस्कृति कों आत्मसात करने व गौरवशाली परंपरा को जानने का अवसर प्राप्त होता है।

ये भी पढ़िए