बभनी। सोनभद्र जनपद के बभनी क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में बीस वर्षों से कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भास्कर चतुर्वेदी का शनिवार की मध्य रात्रि सिंगरौली हास्पिटल में निधन हो गया। दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता भास्कर चतुर्वेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार ट्रामा सेंटर सिंगरौली से चल रहा था कुछ सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें सिंगरौली हास्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने रात्रि एक बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली बभनी के पत्रकारों में शोक का माहौल है।

