कोंगा गांव में तालाब में उतराया मिला महिला का शव

अरुण पांडेय

बभनी। थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में शनिवार को तालाब में एक 45 वर्षीय महिला का शव तालाब में उतराते हुए मिला। तब-तक आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए जिसे देख लोगों ने शव का पहचान श्रीमती देवी पत्नी राजेन्द्र खरवार निवासी चैनपुर थाना बभनी के रुप में किया रुप में किया। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना मृतिका के बेटे कमलेश खरवार को दिया और घटना की सूचना कमलेश खरवार तत्काल बभनी पुलिस को दिया। बताया जाता है कि मृतका चैनपुर से कोंगा अपने मायके गई थी समय पर घर न पहुंचने पर काफी खोजबीन की जाने लगी परंतु कहीं पता नहीं चला घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेंज दिया। उप निरीक्षक शिव मूरत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़िए