जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी
दुद्धी सोनभद्र। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के कई मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि चुनावी वादे को पूरा कर दुद्धी को शीघ्र जिले का दर्जा दिया जाए ताकि क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
मोर्चा के प्रतिनिधियों का कहना था कि दुद्धी कई दशकों से जिला बनाने की माँग उठा रहा है और यह सभी आवश्यक मानदण्ड भी पूरा करता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दुद्धी से सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है, बावजूद इसके इसे अभी तक जिला नहीं बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों और सरकार से त्वरित निर्णय की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आशीष गुप्ता,श्रीशचंद्र,राकेश अग्रहरि, राजेंद्र गुप्ता ,सुरेश चंद्र ,अमरावती, देवी के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता और मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांग दोहराई।

