
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक के अन्तर्गत सोमवार को डिजीटल साथी फाउंडेशन ( डीएसएफ) द्वारा सोनभद्र के स्थानीय कोन में किशोरियों और महिलाओं के साथ विश्व महिला दिवस मनाया गया। फाउंडेशन के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि फाऊंडेशन द्वारा विगत एक वर्ष से ग्राम सभा कोन में मॉडल आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें वंचित और जनजाति समुदाय के 60 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। आज की गोष्ठी में किशोरियों के अलग – अलग मुद्दों पर बातचीत हुई, फाऊंडेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दिया गया जिसमें लोगों को सेनेटरी पैड भी बाटा गया। इस मौके पर कम्युनिटी शिक्षिका नेहा पटेल, राधिका, पार्वती समूह से किरण देवी, सावित्री, शिवानी, रेखा आदि समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही ।

