पौधों के रोपण के सापेक्ष सफलता के सम्बन्ध में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक 09 दिसम्बर को

सोनभद्र : प्रभागीय वनाधिकारी/सचिव जिला वृक्षारोपण समिति सोनभद्र ने अवगत कराया है कि वर्ष-2025-26 में जनपद में कराये गये 1 करोड़ 58 लाख, 88 हजार 265 पौधों के सापेक्ष सफलता के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक 09 दिसम्बर,2025 को अपरान्ह 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाागार में आहूत की गयी है।
आयोजित जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं अमलदरामद की बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ ससमय प्रतिभाग करने की अपील की गयी है।

ये भी पढ़िए