सोनभद्र। पंचमुखी महादेव मंदिर में मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई सहित श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण से मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी नजर आई।इस अवसर पर तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

