लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों का तबादला जारी है। जहां एक बार फिर कई जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें देवरिया, बदायूं, औरैया, सोनभद्र के जिलाधिकारियों को बदला गया है। जानकारी के अनुसार एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रदेशभर में अधिकारियों के तबादले लगातार रूप से हो रहे है, जहां बातें ये भी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एडिशनल सीईओ प्रथमेश कुमार को एलडीए का वीसी बनाया जा सकता है।
पीपीएस अफसरों को भी मिली नई जगह
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सबसे पहले आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए, उसके बाद 11 पीपीएस अफसरों को नई जगह भेजा गया है। शनिवार रात तक अयोध्या, देवरिया समेत पांच जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले की खबर भी सामने आई है।
यहां देखें लिस्ट
1. अखंड प्रताप सिंह वेटिंग में रखे गये।
2. चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बनाए गये।
3. बीएन सिंह डीएम सोनभद्र बनाए गए।
4. इंद्रमणि त्रिपाठी औरैया के डीएम बनाए गए।
5. बदांयू के डीएम मनोज कुमार हटाए गए।
6. एलडीए के VC इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का कलेक्टर बनाया गया।
7. मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एडिशनल CEO प्रथमेश कुमार को LDA का वीसी बनाया गया।
8. दिव्या मित्तल डीएम देवरिया बनाई गईं।
9. डीएम देवरिया अखंड प्रताप सिंह प्रतीक्षारत।
10. चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या बने।
11. बीएन सिंह डीएम सोनभद्र बनाए गए।
12. बदांयू के डीएम मनोज कुमार हटाए गए

