दुद्धी ब्लॉक को मिले नए बीडीओ, डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे संभालेंगे कमान

दुद्धी (जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दुद्धी विकासखंड में नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तैनाती की गई है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के आदेश पर दुद्धी के वर्तमान बीडीओ राम विशाल चौरसिया का स्थानांतरण म्योरपुर विकासखंड कर दिया गया है, जबकि कोन के खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे को दुद्धी का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है।
शासन स्तर पर हुए इस तबादला आदेश के तहत जिले के कई विकासखंड अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को विकास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़िए