दुद्धी – रसोईया संघ ने मानदेय भुगतान में आर्थिक शोषण एवं अधिकारों का हनन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

2 हजार रूपये प्रति माह के मानदेय पर करती हैं काम, ग्यारह माह काम कराकर दस माह का किया गया भुगतान

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रशी)दुद्धी सोनभद्र ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी पर रसोईया संघ की एक आवश्यक बैठक भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की अध्यक्ष ममता मौर्य की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विद्यालयों में लंबे अर्से से छात्र-छात्राओं को भोजन बनाकर खिलाने का कार्य प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल में रसोईया मात्र ₹2000 के प्रति माह मानदेय पर कार्य करते चली आ रही है। जबकि न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह 13690 रुपए सरकार द्वारा देय घोषित किया गया है।

हैरत की बात है कि सत्र 2026 में 11 माह काम कराने के बावजूद 10 माह मात्र का हीं मानदेय भुगतान किया जा रहा हैं जो शासन के निर्देश की अनदेखी एवं व्यक्ति के अधिकारों का हनन है। रसोईया संघ की अध्यक्षगण ऊषा साहू , उर्मिला देवी,निर्मला देवी, समीना देवी, विमला देवी, नाजबुन निशा, लीलावती, बासमती देवी, अंजली देवी, मीना दुर्गावती , सरस्वती,सीमा, देवन्ति, सुशीला,रीना , रिंकी, चिंता, सुशीला, मांती, खैरुन्निशा, आबकारी बानो, राधिका देवी जमुनी व सुखवंती देवी आदि मौजूद रही। खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी प्रेम शंकर राम को रसोईया संघ ने ज्ञापन सौंप समुचित कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़िए