दुद्धी – एन एच 39 पर आंधी-बारिश के कारण 11 हजार बोल्ट विद्युत तार पे पेड़ गिरने से आवागमन आंशिक बाधित

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत दुद्धi अन्तर्गत शनिवार को सायं करीब 6 बजे दुद्धी में तेज आंधी के साथ लगभग आधा घंटे चली बारिश ने लाइफ लाइन एन एच – 39 पर आवागमन आंशिक रूप से अवरुद्ध के कारण जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बस स्टैंड टाउन क्लब मैदान के निकट एनएच-39 पर ब्लॉक के समीप एक बड़ा पेड़ 11 हजार वोल्टेज की तारों पर गिर पड़ा। इससे एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तारें टूट गईं।
तार गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत में लगे हैं। पेड़ सड़क पर गिरने से रांची-रीवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया। वहीं भाऊ राव देवरस मार्ग गेट व जीआईसी गेट के सामने ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार बोल्ट का तार गिरने से जनमानस में किसी अनहोनी को लेकर लोग परेशान दिखे। सर्वाधिक व्यस्ततम मार्ग एन एच 39 पर पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हुई। बिजली विभाग को शीघ्र विद्युत बहाली के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत कर्मी विद्युत आपूर्ति बहाल के लिए जी-जान से जुट गए हैं। समाचार लिखें जानें तक विद्युत आपूर्ति बहाल हों गई जिसे लेकर नगर व क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की हैं।

ये भी पढ़िए