सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, न्यायालय से वांछित दो वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्ट: मदन मोहन,चंदौली। उच्चाधिकारियों के निर्देश एवं थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चकिया न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को उनके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय श्रीमान जेएम चकिया द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र एसटी संख्या 495/09, राज्य बनाम रामनरेश आदि, धारा 147, 323, 504, 506 व 427 भादवि के मामले में दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे।


सुबह तड़के गांव में दी दबिश


28 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच चकरघट्टा पुलिस टीम ने ग्राम जनकपुर में दबिश दी। पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस टीम रवाना हुई। पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव व जीत बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सिंह, नीरज कुमार, राहुल मौर्य तथा महिला आरक्षी प्रिया यादव शामिल रहीं।

ये भी पढ़िए